Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

मोदी जी ने हिमाचल के लिए सदा बड़ा सोचा, हज़ारों करोड़ के बड़े प्रोजेक्ट दिए: अनुराग ठाकुर

आपदा में कांग्रेस हाथ पर धरे बैठी रही, हिमाचल को मिला मोदी का सहारा: अनुराग ठाकुर
आपदा में कांग्रेस हाथ पर धरे बैठी रही, हिमाचल को मिला मोदी का सहारा: अनुराग ठाकुर

16 मई 2024, हिमाचल प्रदेश:

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा की आज हिमाचल समेत पूरे देश की एक ही चॉइस है, मोदी। आप देश के किसी कोने में जाइए, लोग ‘माय चॉइस मोदी’ ही बोल रहे हैं। चार चरणों के बाद स्पष्ट हो चुका है कि जनता ने स्थिर और ईमानदार सरकार यानी मोदी सरकार के लिए अपना वोट दे दिया है। श्री अनुराग ठाकुर ने आज बिलासपुर सदर व घुमारवीं में आधा दर्जन से ज़्यादा जनसभाओं को संबोधित कर उन्हें भारी मतों से जिताने व केंद्र में फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की।

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि” मोदी जी ने सदा हिमाचल को अपना दूसरा घर माना और हिमाचल के लिए कभी छोटा नहीं सोचा, हमेशा खुले मन से दिया इसीलिए इस छोटे पहाड़ी राज्य के लिए भी हम बड़ी विकास परियोजनाएं लाने में सफल हुए। विकास हमारे लिए एक निरंतर प्रक्रिया है। उदाहरण स्वरूप मोदी जी के पहले कार्यकाल में हमने बिलासपुर से हमीरपुर की सड़क ₹300 करोड़ की लागत से चौड़ी कराई थी। अब हम उसे फोरलेन करवा रहे हैं। इसी प्रकार हमने ₹90 करोड़ की लागत से घुमारवीं से लेकर सरकाघाट तक सड़क बनवाई। अब इसे और बेहतर करने की तैयारी है। इसी प्रकार अगर फोरलेन बन गया है तो अब हम रेलवे ला रहे हैं। बिलासपुर की बात करें तो आज यहां एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, रेलवे लाइन और फोरलेन सड़कें आ चुकी हैं। इनसे पूरे इलाके का कायाकल्प हुआ है। पर्यटन बढ़ा है और रोजगार- स्वरोजगार के अवसर खुले हैं। आपदा के समय भी मोदी जी ने हिमाचल को 20,000 ग्रामीण आवास, ₹1700 करोड और मनरेगा में हजारों करोड़ रुपए दिए लेकिन राज्य की सरकार ने अपनी तरफ से 20-30 करोड़ भी खर्च नहीं किए सिर्फ़ हाथ पर हाथ तक कर बैठी रही”

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “देश तीसरी बार ईमानदार और दमदार प्रधानमंत्री यानी मोदी जी के ऊपर अपनी मुहर लगा चुका है। 4 जून को मात्र आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। मोदी जी की ईमानदारी पर आज कोई प्रश्नचिन्ह नहीं खड़े कर सकता और कोई उनके दमदार काम के आस पास भी नहीं भटक सकता। देश ने पिछले 10 वर्षों में जहां एक ओर 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर आते देखा वहीं दूसरी ओर 51 करोड़ से ज्यादा रोजगार भी सृजित होते देखे हैं। लोगों ने देखा कि कैसे जब पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही थी तब मोदी जी ने उसे भारत में नियंत्रण में रखा। मेरी कांग्रेस को खुली चुनौती है कि विकास के मुद्दे के ऊपर किसी भी मंच पर आ जाएं। मैं सिद्ध कर दूंगा कि जो कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर पाई वह मोदी जी ने मात्र 10 वर्षों में करके दिखाया है।”

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “लोकसभा चुनाव में लोग प्रधानमंत्री का चेहरा और विकास के ट्रैक रिकॉर्ड पर वोट करते हैं। लोगों ने कांग्रेस के 10 वर्ष और भाजपा के 10 वर्ष देखे हैं इसीलिए उन्हें स्पष्ट तौर पर अंतर पता है। कांग्रेस के समय किसानों का बजट मात्र ₹27 हजार करोड़ था, मोदी जी ने इसे बढ़ाकर ₹1 लाख 25 हजार करोड़ किया है। कांग्रेस के समय गिनी चुनी सड़कें बनती थी। हमने उनसे तीन गुना ज्यादा यानी 37 किलोमीटर प्रति दिन के हिसाब से नेशनल हाईवे बनाए और 91 किलोमीटर प्रतिदिन ग्रामीण सड़कें बनाईं। कांग्रेस ने 60 वर्षों में पूरे देश में मात्र 387 मेडिकल कॉलेज बनाए, मोदी जी ने मात्र 10 वर्षों में उसे बढ़ाकर 706 कर दिया। एम्स की संख्या 7 से 24 कर दी। आईआईटी की संख्या 16 से 24 कर दी। आईआईएम की संख्या 12 से 19 कर दी। एयरपोर्ट की संख्या 74 से 150 कर दी”

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि “इंडी अलायंस में आज ऐसे लोग बयान दे रहे हैं जिन्होंने आतंकी कसाब और दाऊद इब्राहिम का मुकदमा लड़ने वाले वकील को राज्यसभा भेजा। यह कांग्रेस और विपक्षियों का कैसा दोहरा चरित्र है की वे एक ओर राम मंदिर निर्माण के विरुद्ध वकीलों की फौज खड़ी करते हैं और वहीं दूसरी ओर आतंकियों के पक्ष में वकील खड़े करते हैं। यह वही लोग हैं जो रात के 2:30 बजे अफजल गुरु की फांसी रुकवाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं। मोदी जी देश की सीमाओं और सरहदों को सुरक्षित करने में लगे हैं और कांग्रेस वाले देश के टुकड़े-टुकड़े करने का नारा देने वालों को लोकसभा का चुनाव लड़वा रहे हैं।”

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज विपक्ष चाहे मोदी जी को कितने भी अपशब्द कह ले, कितनी भी झूठी बयानबाजी कर ले, लेकिन आएगा तो मोदी ही और खिलेगा तो कमाल ही। 2014 और 2019 में भी इन्होंने मोदी जी को अपशब्द कहे थे, लेकिन जनता ने इन्हें सबक सिखाया था। 2024 में भी जनता इन्हें करारा जवाब देने वाली है। आज विपक्षी चाहे कितना भी वोट जिहाद, लव जिहाद और पाकिस्तान प्रेम की बातें कर लें लेकिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलने वाला यह देश भारतीय जनता पार्टी को चुनेगा”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *