उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। बुधवार को गाजियाबाद देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। एक्यूआई मामूली गिरावट के साथ 375 दर्ज किया गया, जबकि इंदिरापुरम की वायु गुणवत्ता अभी भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। गाजियाबाद का औसत एक्यूआई गंभीर श्रेणी से बाहर रहा, लेकिन इसका प्रभाव नहीं दिखा। वहीं सर्दी बढ़ने से भी लोग परेशान हो रहे हैं। पिछले चार दिन में मौसम काफी खराब हुआ है। लगातार घना कोहरा होने से स्मॉग इतना बढ़ गया कि बुधवार को पूरे दिन शहर स्मॉग की चादर में ढका रहा। धूप खिलने का भी इस पर असर नहीं हुआ। हालांकि धूप से सर्दी से राहत दी, लेकिन प्रदूषण की वजह से लोग परेशान रहे। पार्कों से लेकर तमाम सार्वजनिक स्थानों पर लोग कम दिखे। बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को सूर्यास्त के बाद सर्दी अचानक बढ़ी। इस कारण मौसम में पहली बार अंगुलियों में गलन महसूस हुई।

वर्जन
ग्रैप चार के मानकों का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। मौसम खराब होने पर भी प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। – विकास मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img