Census 2027: नोएडा में जनगणना-2027 अभियान को मिली रफ्तार, कर्मचारियों की कमी दूर करने में जुटा प्राधिकरण

Census 2027: नोएडा में जनगणना-2027 अभियान को मिली रफ्तार, कर्मचारियों की कमी दूर करने में जुटा प्राधिकरण

नोएडा। प्रदेशभर में चल रहे “जनगणना-2027” अभियान के तहत नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में जनगणना कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से पहले ही 2300 प्रगणकों और 335 सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देकर विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया था। लेकिन जनगणना कार्य शुरू होने से ठीक पहले निजी स्कूलों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर किए जाने के बाद कई स्कूलों ने अपने कर्मचारियों को इस अभियान से अलग कर लिया। इसके चलते करीब 800 कर्मचारियों की कमी पैदा हो गई, जिससे जनगणना कार्य प्रभावित होने लगा।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नोएडा प्राधिकरण ने तुरंत कदम उठाए और अपने सहायक व वरिष्ठ प्रबंधकों को कर्मचारियों की कमी दूर करने की जिम्मेदारी सौंपी। इसी क्रम में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव स्वयं फील्ड में पहुंचीं और सेक्टर-120 स्थित अमरपाली ज़ोडियक सोसाइटी समेत सेक्टर-117, सेक्टर-119 और अन्य क्षेत्रों में चल रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आ रही समस्याओं को समझा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और सोसाइटी प्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की गई। कई सोसाइटियों ने सकारात्मक पहल दिखाते हुए अपने स्तर पर कर्मचारियों की व्यवस्था शुरू कर दी, जिससे प्रगणकों की कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सका। इस अभियान में एसीईओ और विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और विभिन्न क्षेत्रों में समन्वय बनाकर कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास तेज किए।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-75 समेत अन्य कई क्षेत्रों की सोसाइटियों में भी अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही प्रगणकों और सुपरवाइजरों की शेष कमी पूरी कर ली जाएगी ताकि जनगणना कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरा किया जा सके। बुधवार से दोबारा जनगणना कार्य शुरू हो चुका है और अगले दो दिनों के भीतर सभी आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित कर दी जाएगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img