आवासीय योजना के लिए आवेदनों का सत्यापन शुरू

अमर सैनी

नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण की 361 आवासीय भूखंड योजना में आवेदकों के फार्मों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद ड्रॉ में शामिल होने वाले फार्मों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी, जिसे 20 से 25 सितंबर तक प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकेगा। लोग सूची में अपना नाम देख सकेंगे। इसके बाद 10 अक्तूबर को योजना का ड्रॉ निकाला जाएगा।
यमुना विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-16, 18, 20 और 22डी में 361 भूखंडों की योजना लांच की थी, जिसमें दो लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। अब प्राधिकरण स्तर पर इन फार्मों का सत्यापन शुरू हो गया है। हालांकि जिन आवेदकों के फार्म त्रुटिपूर्ण पाए जाएंगे, उन्हें सही कराने का मौका भी दिया जाएगा। लोगों को यह मौका 20 सितंबर तक मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण 25 सितंबर तक ड्रॉ में शामिल होने वाली अंतिम सूची वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है। अगर किसी का आवेदन फार्म बिना किसी कारण के खारिज होता है, तो इस संबंध में प्राधिकरण में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। योजना का ड्रा 10 अक्टूबर को निकाला जाएगा। जिनका नाम पर्ची में आएगा, उन्हें भूखंड आवंटित किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img