भारत

नोएडा में फंदे से लटका मिला सल्लू का शव

नोएडा में फंदे से लटका मिला सल्लू का शव

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 52 में सोमवार सुबह एक सल्लू नामक व्यक्ति का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच करने पर पता चला कि व्यक्ति हत्या के आरोप में पंजाब की लुधियाना जेल में पिछले करीब 20 साल से बंद था। हाल ही अपनी सजा पूरी कर वह घर लौटा था।
होशियापुर गांव निवासी शालू उर्फ सल्लू उम्र 40 वर्ष पुत्र मटरू सेक्टर 52 में रहता था। सोमवार सुबह उसका शव घर में पंखे से लटका मिला। परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पता चला कि शालू को पंजाब प्रांत के लुधियाना जिले में हुई हत्या के एक मामले में दोषी पाया गया था और उसे 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। एक सप्ताह पहले ही वह जेल से छूटकर अपने घर आया था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने आत्महत्या क्यों की।

एक सप्ताह में कैसे हिम्मत हार गया सल्लू
सल्लू की आत्महत्या के बाद इलाके में चर्चा है कि जिस शख्स ने 20 साल जेल की सलाखों के पीछे बिताने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्महत्या जैसा कायराना कदम उठाया है। इस घटना को लेकर होशियापुर गांव और आसपास के इलाकों में खूब चर्चा हो रही है। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players