उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, घायल बदमाश बोला ‘साहब गलती हो गई’

Hapur News : हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसका जवाब देते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया, जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घटना के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ के बाद बदमाश हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया और बोला “साहब गलती हो गई”। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों ने 30 अगस्त को नगंलाबढ़ में गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से तमंचा, बाइक, गोकशी करने के उपकरण और एक गोवंश बरामद किया है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीम कांबिंग कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गढ़ सर्किल के सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img