Arvind Kejriwal Resignation : अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- ‘दो दिन बाद CM पद से दूंगा इस्तीफा

Arvind Kejriwal Resignation : अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- ‘दो दिन बाद CM पद से दूंगा इस्तीफा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वो दो दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसी के साथ उन्होंने दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि मैंने देश के संविधान और गणतंत्र को बचाने के लिए इस्तीफा नहीं दिया था, लेकिन अब दो दिन में इस्तीफा दे दूंगा। मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती। अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से बीजेपी के सारे षड्यंत्र का मुकाबला करने की ताकत रखते हैं। बीजेपी के आगे हम ना झुकेंगे ना रुकेंगे और ना बिकेंगे। आज दिल्ली के लिए कितना कुछ कर पाए क्योंकि हम ईमानदार हैं। आज ये हमारी इमानदारी से डरते हैं क्योंकि ये ईमानदार नहीं है। मैं ‘पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा’ इस खेल का हिस्सा बन नहीं आया था। दो दिन बाद मैं सीएम पद से इस्तीफा दूंगा। कानून की अदालत से मुझे इंसाफ मिला, अब जनता की अदालत मुझे इंसाफ देगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती। आज से कुछ महीने बाद दिल्ली के चुनाव है, अगर आपको लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है, तो आने वाले चुनाव में मेरे पक्ष में वोट दे देना। आपका एक एक वोट मेरी ईमानदारी का सर्टिफिकेट होगा। इन्होंने आरोप लगाया है कि केजरीवाल चोर है, मैं सत्ता का खेल खेलने के लिए नहीं आया था, देश के लिए कुछ करने आया था। जब 14 साल बाद भगवान राम वनवास से लौटे, सीता मैया को अग्निपरीक्षा देनी पड़ी थी। आज मैं जेल से आया हूं और अग्निपरीक्षा देने के लिए तैयार हूं। ये कुछ लोग बोल रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ कंडीशंस लगाई हैं, काम नहीं कर पाएंगे। पिछले 10 साल में इन्होंने कंडीशन लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। फरवरी में चुनाव है, आज इस मंच से मैं मांग करता हूं कि ये चुनाव महाराष्ट्र के साथ नवंबर में कराए जाएं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img