उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मोमोज के ठेले पर गैस सिलेंडर में रिसाव से आग, सिलेंडर ब्लास्ट का VIDEO…

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरगेट चौकी के बाहर एक अंडे और मोमोज के ठेले पर घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही सेकेंड में पूरा ठेला लपटों में घिर गया। अचानक लगी आग से राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, सिकंदरगेट चौकी के पास मोमोज और अंडे का ठेला लगा हुआ था। इसी दौरान सिलेंडर में गैस रिसाव हुआ और तुरंत आग भड़क उठी। आग लगते और सिलेंडर लगभग 10 फीट हवा में उछल गया। जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की, लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

नगर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते आग लगी थी। जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img