भारत

रक्षाबंधन पर बसों में 15 हजार से अधिक बहनों ने किया निशुल्क सफर

रक्षाबंधन पर बसों में 15 हजार से अधिक बहनों ने किया निशुल्क सफर

अमर सैनी

नोएडा। रक्षाबंधन पर 19 अगस्त को नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों में 58588 यात्रियों ने सफर किया। इसमें बहनों की संख्या 15360 रही। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 291 बसें हैं। इनमें से 171 बसें नोएडा में हैं। दोनों डिपो से कई शहरों के लिए बसें चलती हैं। इनमें आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, लखनऊ, एटा, कासगंज, बंदायू, हाथरस, बरेली, मेरठ, सहारनपुर समेत कई शहरों के लिए बस सेवाएं शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन नोएडा डिपो की बसों में 11233 बहनों ने सफर किया, उनसे 15,93,944 रुपये का टिकट पैसा नहीं लिया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों में 4127 महिला यात्रियों ने सफर किया, लेकिन उनसे 15,93,944 रुपये का टिकट पैसा नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर 17 अगस्त से बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू किए गए, जो 22 अगस्त तक जारी रहेंगे। सबसे अधिक यात्रियों ने मेरठ, हाथरस व अलीगढ़ रूट पर सफर किया। 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में नोएडा डिपो की बसों में 30 से 32 हजार यात्री सफर करते हैं, लेकिन त्योहारों पर यह संख्या अधिक होती है। 23 अगस्त को छह दिनों में जारी होने वाले कुल यात्रियों की संख्या में संभव है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अधिक यात्रियों ने सफर किया हो।

त्योहार मनाकर लौटने वाले यात्रियों की संख्या अधिक
नोएडा डिपो से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को त्योहार मनाकर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बसों में अधिक रही।अधिकांश यात्री मेरठ, आगरा और अलीगढ़ से लौट रहे हैं। डिपो अधिकारियों के अनुसार बसों के अलावा अतिरिक्त फेरी भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players