Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

*एनआईआरएफ की सर्वश्रेष्ठ 100 कॉलेजों की रैंकिंग में हरियाणा का एक भी कॉलेज नहीं : डॉ.सुशील गुप्ता

डॉ.सुशील गुप्ता
*एनआईआरएफ की सर्वश्रेष्ठ 100 कॉलेजों की रैंकिंग में हरियाणा का एक भी कॉलेज नहीं : डॉ.सुशील गुप्ता

*एनआईआरएफ की सर्वश्रेष्ठ 100 कॉलेजों की रैंकिंग में हरियाणा का एक भी कॉलेज नहीं : डॉ.सुशील गुप्ता

रिपोर्ट: कोमल रमोला
चंडीगढ़, 14 अगस्त

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा बड़े शर्म की बात है कि नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की सूची टॉप 100 शिक्षण संस्थानों में हरियाणा का एक भी कॉलेज नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में बीजेपी ने हरियाणा को गर्त में धकेल दिया है। बीजेपी को हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि आम पार्टी हरियाणा में शिक्षा की बदहाली का मुद्दा हमेशा उठाती रही है। आम आदमी पार्टी हमेशा कहती रही है कि स्कूल बंद होते जा रहे हैं, कॉलेज हैं नहीं और शिक्षकों की भारी कमी है। हमने हरियाणा सरकार की शिक्षा नीति का हमेशा पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में शिक्षक सड़क पर बैठे रहे और छात्रों के साथ अन्याय होता रहा। आम आदमी पार्टी ने सड़कों पर उतर कर शिक्षकों और छात्रों की आवाज भी उठाई।

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ने हमेशा कहा है कि हरियाणा के शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 70 हजार पद खाली हैं। परंतु पहले खट्टर साहब और अब नायब सैनी ने इस पर एक शब्द नहीं बोला। हरियाणा में सबसे बुरा हाल स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज का है। जिस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। हाईकोर्ट भी पांच लाख रुपए का जुर्माना लगा चुका है कि कागजों में नहीं धरातल पर काम करो। लेकिन लगातार हालत खराब होती रही।

उन्होंने कहा कि नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) ने पूरे भारत के सर्वश्रेष्ठ 100 शिक्षण संस्थानों की लिस्ट जारी की है। लेकिन बड़े शर्म की बात है कि इन सर्वश्रेष्ठ 100 शिक्षण संस्थानों में हरियाणा का एक भी शिक्षण संस्थान नहीं है। इन टॉप 100 शिक्षण संस्थानों में दिल्ली की 7 संस्थाएं शामिल हैं इनमें से भी 3 टॉप 10 में शामिल हैं। इसी तरह टॉप 100 में पंजाब की 6 संस्थाएं शामिल हैं। लेकिन हरियाणा की एक भी संस्था नहीं, हरियाणा की ऐसी बुरी हालत क्यों है?

उन्होंने कहा कि हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है। हरियाणा के छात्रों के साथ अन्याय न हो, केवल भ्रष्टाचार के अड्डे न चढ़े और हरियाणा में नए स्कूल बनें। बीजेपी सरकार में हरियाणा में 3000 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं और दिल्ली में 24000 नए क्लासरूम बने हैं। आज बीजेपी ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से तबाह करके भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *