Nari Shakti Forum Protest March: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ नारी शक्ति फोरम ने निकाला मार्च

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ नारी शक्ति फोरम ने निकाला मार्च

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदू, बुद्ध, ईसाई समेत अन्य अल्पसंख्यकों के साथ लगातार हिंसा की वारदातें सामने आ रही हैं। हिंसा के खिलाफ नई दिल्ली में नारी शक्ति फोरम ने मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक मौन विरोध प्रदर्शन किया। इस मार्च में बड़ी संख्या में प्रोफेसर, डॉक्टर, अध्यापिकाएं, महिला अधिवक्ता, बैंककर्मी, इंजीनियर, नर्स, गृहणी, उद्योगकर्मी, रिटायर्ड आईपीएस, आईएफएस और आईएएस महिला अधिकारी शामिल थीं। मार्च में शामिल होने वालों ने अपने मुंह पर काली पट्टी बांध रखी थी। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “राजनीतिक अस्थिरता के कारण बांग्लादेश में स्थिति बेहद चिंताजनक है। इस अस्थिरता का सबसे बड़ा शिकार बांग्लादेश का हिंदू समुदाय और अन्य अल्पसंख्यक हैं। महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है और पुरुषों पर अत्याचार हो रहे हैं। हमारे धार्मिक स्थलों पर भी तोड़फोड़ की जा रही है… आज के विरोध मार्च के माध्यम से हम दुनिया को बताना चाहते हैं कि हिंदू समुदाय शांतिपूर्ण है। खास तौर पर बांग्लादेशी हिंदू समुदाय ने अपने देश की आर्थिक वृद्धि में बहुत बड़ा योगदान दिया है… हम बांग्लादेशी हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों को बताना चाहते हैं कि हम उनके साथ खड़े हैं और वे इस मामले में अकेले नहीं हैं।”

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img