किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल फ्री कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन

अमर सैनी

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान किसानों ने जेवर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के छोटे टोल पर स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री करने की मांग की। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि जेवर में स्थित छोटे टोल को आम जनता के लिए फ्री किया जाना चाहिए। साथ ही स्थानीय युवाओं को मूल आईडी के आधार पर कंपनियों में रोजगार दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की जा चुकी है। साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया जा चुका है। उसके बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इसको लेकर बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा। काफी देर तक चली बैठक में अधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा। बैठक में मौजूद किसानों ने कहा कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान इसको लेकर जनजागरण अभियान चलाकर प्राधिकरण के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक में ओएसडी शैलेंद्र सिंह, जेवर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, सार्थक सेंगर एसीपी जेवर, टोल मैनेजर जेके शर्मा भी शामिल हुए। इस मौके पर सीमा भाटी, मिथिलेश भाटी, दीपक ठाकुर, सादिक, सुधीर शर्मा, सरदार भाटी, मुजाहिद, बिजेंद्र कसाना व दशरथ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img