Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में तालाब में डूबे युवक का मिला शव, एनडीआरएफ ने घंटों चलाया सर्च ऑपरेशन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में तालाब में डूबे युवक का मिला शव, एनडीआरएफ ने घंटों चलाया सर्च ऑपरेशन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सादुल्लापुर गांव में तालाब में डूबे युवक का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। युवक की तलाश के लिए पुलिस, फायर विभाग, गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम को घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार देर शाम तक चले सर्च अभियान में सफलता नहीं मिलने के बाद बुधवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया।

सेक्टर इकोटेक-3 थाना पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हरियाणा के पलवल निवासी 32 वर्षीय कैलाश के रूप में हुई है। वह सादुल्लापुर गांव में अपनी बुआ के घर आया हुआ था। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और नशा करने का भी आदी बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कैलाश गांव के तालाब के पास पहुंचा और अपने कपड़े उतारकर पानी में छलांग लगा दी। तालाब के पास खेल रहे एक बच्चे ने युवक को पानी में कूदते हुए देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक की तलाश शुरू कर दी गई।

मंगलवार देर शाम तक एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने तालाब में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। बुधवार सुबह एक बार फिर से तालाब में तलाश शुरू की गई। काफी प्रयासों के बाद युवक का शव पानी से बरामद कर लिया गया।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का प्रारंभिक जांच में दावा है कि युवक ने तालाब में कूदकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img