Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Jagdeep Singh: 48 करोड़ रुपये रोजाना की सैलरी! दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले भारतीय सीईओ

Jagdeep Singh
Jagdeep Singh: 48 करोड़ रुपये रोजाना की सैलरी! दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले भारतीय सीईओ

Jagdeep Singh: भारतीय सीईओ जिन्होंने तोड़ा सैलरी का रिकॉर्ड

जब दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ की बात होती है, तो गूगल के सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला, और एडोब के शांतनु नारायण का नाम सामने आता है। लेकिन अब एक भारतीय मूल के सीईओ ने इन सभी को पछाड़ दिया है। उनकी रोजाना की सैलरी सिर्फ कुछ लाख नहीं, बल्कि 40 करोड़ रुपये से ज्यादा है!

हम बात कर रहे हैं Jagdeep Singh की, जो क्वांटमस्केप के संस्थापक और पूर्व सीईओ हैं। जगदीप सिंह की सालाना सैलरी ₹17,500 करोड़ है, यानी उन्हें रोजाना करीब ₹48 करोड़ की सैलरी मिलती है। यह सालाना सैलरी इतनी बड़ी है कि कई कंपनियों का रेवेन्यू भी इसके आसपास नहीं होता!

कौन हैं जगदीप सिंह? जिनकी एक दिन की सैलरी है 48 करोड़, जानें क्या करते हैं काम - दस्तक इंडिया

Jagdeep Singh कौन हैं?

जगदीप सिंह ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बीटेक और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले से एमबीए किया है। क्वांटमस्केप की स्थापना से पहले वह 10 साल तक विभिन्न कंपनियों में काम कर चुके थे, जिसने उन्हें बैटरी तकनीक में क्रांतिकारी सफलता की संभावना को समझने का अवसर दिया।

2010 में, Jagdeep Singh ने क्वांटमस्केप की स्थापना की थी। उनकी कंपनी नई पीढ़ी की सॉलिड-स्टेट रिचार्जेबल लिथियम मेटल बैटरियां बनाती है, जो मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) में उपयोग होती हैं। इस कंपनी में वोक्सवैगन और बिल गेट्स जैसे दिग्गजों का निवेश है। क्वांटमस्केप का मुख्यालय कैलिफोर्निया में है।

इनोवेशन पर फोकस

Jagdeep Singh को इनोवेशन के लिए जाना जाता है। क्वांटमस्केप की बैटरियां आम बैटरियों से काफी बेहतर हैं। ये न केवल लंबी अवधि तक पावर देती हैं, बल्कि जल्दी चार्ज भी हो जाती हैं। इस कारण, ईवी सेक्टर में इनकी बैटरियों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। जैसे-जैसे ईवी क्षेत्र में वृद्धि हो रही है, क्वांटमस्केप की कंपनी भी नई ऊंचाइयों को छू रही है।

इस्तीफे के बाद भी सफर जारी

Jagdeep Singh  ने फरवरी 2024 में क्वांटमस्केप के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था और जिम्मेदारी सिवा सिवाराम को सौंप दी थी। हालांकि, इस्तीफे के बाद भी उनका कार्य जारी है। वह अब एक ‘स्टील्थ स्टार्टअप’ के सीईओ हैं और अपने नए प्लान्स के बारे में X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने अकाउंट (@startupjag) के जरिए जानकारी साझा करते रहते हैं।

इतनी सैलरी कैसे मिली?

क्वांटमस्केप ने 2020 में अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टिंग की थी, और कंपनी को निवेशकों से भारी समर्थन मिला। जगदीप सिंह के सैलरी पैकेज में $2.3 बिलियन के शेयर भी शामिल थे, जिसके कारण उनकी सालाना सैलरी ₹17,500 करोड़ तक पहुंच गई।

Read More: Noida: नोएडा सेक्टर-45 में Water ATM का उद्घाटन, नागरिकों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें