दिल्लीभारत

नई दिल्ली: ‘पाकिस्तान साइबर फोर्स’ ने चोरी किया संवेदनशील डेटा

नई दिल्ली: -भारतीय सैन्य इंजीनियरिंग सेवा और मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट का डेटा हुआ चोरी

नई दिल्ली, 5 मई : भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों को लगातार निशाना बनाते आ रहे पाक हैकर सोमवार को भारतीय सैन्य इंजीनियरिंग सेवा और मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस के संवेदनशील डेटा चुराने में कामयाब हो गए।

यह जानकारी ट्विटर अकाउंट ‘पाकिस्तान साइबर फोर्स’ के माध्यम से सोमवार को सामने आई। समूह ने भारतीय रक्षा मंत्रालय के तहत एक पीएसयू कंपनी आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट को भी खराब करने का प्रयास किया है। पाक हैकरों ने भारतीय वेबसाइट पर पाकिस्तान के झंडे और अल खालिद टैंक की फोटो लगाकर सेना को चुनौती देने की कोशिश की है। यानि हैकरों के समूह ने लॉगिन क्रेडेंशियल सहित रक्षा कर्मियों से संबंधित व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त कर ली है।

हाल ही सेना के साइबर विशेषज्ञों ने पाकिस्तान के साइबर हमलों को तब नाकाम कर दिया था। जब हमलावरों ने भारतीय सेना के स्कूल और सैनिक कल्याण संबंधी चार वेबसाइट के डेटा में सेंधमारी करने के प्रयास किए थे। फिलहाल सेना ने एहतियात के तौर पर आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड की वेबसाइट को पूरी तरह से और जानबूझकर ऑडिट के लिए ऑफलाइन कर दिया है, ताकि खराब करने के प्रयास से होने वाले किसी भी संभावित नुकसान की सीमा का आकलन किया जा सके और वेबसाइट की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और एजेंसियां किसी भी अतिरिक्त साइबर हमले का पता लगाने के लिए साइबर स्पेस की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं। विशेष रूप से उस स्पेस की जिसे पाकिस्तान प्रायोजित समूह से जुड़ा खतरा हो सकता है। ताकि भविष्य में संभावित साइबर हमलों के जोखिम को शीघ्रता से पहचाना और कम किया जा सके। सेना सूत्रों ने बताया कि सेना ने अपने साइबर स्पेस के सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और घुसपैठ के प्रयासों से बचाव के लिए उचित और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players