Noida: 100 से ज्यादा बाइक चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Noida: 100 से ज्यादा बाइक चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
12 बाइक बरामद, चोरी की बाइक से करते थे स्नेचिंग, ऑन डिमांड होती थी सप्लाई

नोएडा। नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक बाइक चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार ये बदमाश चोरी की बाइक का इस्तेमाल मोबाइल और चेन स्नेचिंग में करते थे और बाद में इन्हें ऑन डिमांड अपने साथियों के जरिए बेच देते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय राहुल उर्फ राबर्ट और 21 वर्षीय नावेद के रूप में हुई है। राहुल के खिलाफ 24 जबकि नावेद के खिलाफ करीब आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को सेक्टर-8 नोएडा में एफ-133 के सामने से गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी पहले इलाके में रेकी करते थे, फिर मास्टर चाबी की मदद से बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइक को कुछ समय के लिए सुनसान इलाकों में खड़ा कर देते थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। इसके बाद बाइक अपने अन्य साथियों को सौंप दी जाती थी, जहां से उसे आगे बेच दिया जाता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की बाइकों को बदल-बदलकर चेन स्नेचिंग की वारदातों को भी अंजाम देते थे। इनके पास से बरामद 2000 रुपये चेन बेचकर ही लाए गए थे, जिन्हें मौज-मस्ती में खर्च किया जाता था। आरोपी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के अन्य शहरों में भी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img