Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू

Hapur News : हापुड़ के अकडौली गांव में खेतों में एक विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अजगर को रेंगते देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सफल रेस्क्यू किया।

ग्रामीणों ने देखी अजगर की लंबाई

ग्रामीणों के अनुसार, खेतों में काम कर रहे किसानों ने झाड़ियों के बीच हलचल देखी। पास जाकर देखने पर उन्हें करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। इससे ग्रामीण डर गए और खेतों से दूर हट गए।

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही को वनरक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रस्सियों और डंडों की मदद से अजगर को बड़ी सावधानी से पकड़ा, ताकि उसे कोई चोट न लगे। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित काबू कर लिया गया।

अजगर को जंगल में छोड़ा गया

अजगर को पकड़ने के बाद वन विभाग के वाहन में रखकर जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई वन्यजीव दिखाई दे, तो वे स्वयं कार्रवाई न करें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचित करें ताकि उन्हें सुरक्षित बचाया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें