Noida: शहीद भगत सिंह खेलो युवा स्पोर्ट्स पार्क का भूमि पूजन, जेवर क्षेत्र में खेल और विकास को मिलेगा नया आयाम

Noida: शहीद भगत सिंह खेलो युवा स्पोर्ट्स पार्क का भूमि पूजन, जेवर क्षेत्र में खेल और विकास को मिलेगा नया आयाम

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़े जेवर क्षेत्र में विकास की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में जेवर विधानसभा के ग्राम भवोकरा में शनिवार को शहीद भगत सिंह खेलो युवा स्पोर्ट्स पार्क का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्पोर्ट्स पार्क क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता का एक मजबूत केंद्र बनने जा रहा है।

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में जेवर विधानसभा ने बीते नौ वर्षों में अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना के साथ-साथ क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास और खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे जेवर अब विकास की नई उड़ान भर रहा है।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और पारदर्शी कार्यप्रणाली का ही परिणाम है कि आज गांवों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंच रही हैं। शहीद भगत सिंह खेलो युवा स्पोर्ट्स पार्क युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच बनेगा। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यह स्पोर्ट्स पार्क केवल खेल गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह युवाओं को नशे और सामाजिक कुरीतियों से दूर रखकर अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करेगा। इससे न केवल एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा, बल्कि मजबूत राष्ट्र निर्माण में भी यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख जेवर मुन्नी देवी पहाड़िया और ग्राम प्रधान भवोकरा यतेन्द्र कुमार अत्री की पत्नी गीता देवी ने फीता काटकर खेल पार्क का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मंच संचालन कुलभूषण शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस परियोजना को जेवर क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img