मुठभेड़ के दौरान दो के लगी गोली, तीन मौके से भागे

अमर सैनी

नोएडा : ग्रेटर नोएडा में थाना दादरी पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के दौरान दो डकैतों को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपियों के तीन साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

ग्रेटर नोएडा जोन एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में 12 अगस्त को एक युवक से सोने की चेन लूटी गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम की न्यू बोडाकी रेलवे स्टेशन के पास जंगल में कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बुलंदशहर निवासी बदमाश सलीम और सौरभ पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि इनके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए घायल बदमाश सलीम और सौरभ को अस्पताल में भर्ती कराया है।
इनके कब्जे से लूटी गई नकदी, तमंचे कारतूस, एक शटर/लॉक कटर, क्विड कार बरामद की गई है।

आरोपियों की कुंडली
हसीन खां उर्फ बिल्लू पुत्र कालू खां निवासी जहांगीराबाद बुलंदशहर व अन्य 02 अज्ञात फरार व्यक्ति मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश काम्बिंग ऑपरेशन किया जा रहा है। पूछताछ पर सलीम ने बताया कि करीब 5-6 दिन पूर्व मैने व बिल्लू ने रात्रि में गौर अतुल्यम चौराहे के पास एक व्यक्ति से चेन छीनी थी तथा भाग गए थे। जिसे बिल्लू ने बेच दिया था तथा मेरे हिस्से में 20 हजार रूपये आये थे। उस दिन सौरभ व अन्य दो अज्ञात व्यक्ति जिनको केवल बिल्लू ही जानता है, हमारे साथ नहीं थे। आज रक्षाबंधन त्यौहार के चलते हम सभी लोग इस गाड़ी में लोगों को बैठाकर लूटपाट करने के इरादे से आये थे। हम लोग देर रात को मौका मिलने पर बंद दुकानों व घरों के ताले/शटर काटकर चोरी भी करते हैं। आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा जा रहा है तथा उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img