नई दिल्ली: ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू जागरूकता मामले में ‘चौपाल मीटिंग’ ज्यादा कारगर

नई दिल्ली, 14 अप्रैल : ग्रामीण इलाकों में डेंगू बुखार से बचाव के लिए ‘चौपाल मीटिंग’ या ग्राम समूह चर्चा कारगर साबित हो रही है। यह बात दिल्ली नगर निगम की ओर से हाल ही में संपन्न शोध में सामने आई है। जिसे जन स्वास्थ्य विभाग के डॉ अजय हांडा (डीएचओ, नरेला जोन), डॉ एसपी अहीर और डॉ एलआर वर्मा ने संयुक्त रूप से किया है।

डॉ अजय हांडा ने बताया, ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडबिल, मुनादी और विज्ञापनों (समाचार पत्र व टीवी आदि) के माध्यम से डेंगू बुखार के संक्रमण और इसकी रोकथाम के बारे में वर्तमान गतिविधियां अधूरी और अपर्याप्त पाई गईं हैं। इस शोध में चौपाल बैठकों के माध्यम से गांवों में डेंगू जागरूकता अभियान स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में सबसे प्रभावी तरीका बनकर सामने आया है। चौपाल बैठक एक प्रकार का पारस्परिक संचार करने का तरीका है। यह शोध जर्नल ऑफ कम्युनिकेबल डिजीज, वॉल्यूम 57, वर्ष 2025 में प्रकाशित हुआ है।

चौपाल मीटिंग से ग्रामीणों में आई 56% जागरूकता
एमसीडी के जन स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर अजय हांडा ने बताया, हैंडबिल के माध्यम से 10%, मुनादी के जरिये 10% और घर-घर संपर्क के जरिये 24% लोगों में जागरूकता लाने में कामयाबी मिली है। जबकि चौपाल मीटिंग में यह जागरूकता 56% दर्ज हुई है। डॉ हांडा ने बताया, इसका मुख्य कारण चौपाल नेता सबसे वरिष्ठ व्यक्ति होते हैं, वे स्थानीय भाषा में ग्रामीणों को समझाते हैं। इसलिए आम तौर पर उनके सुझावों और सलाह का ग्रामीणों द्वारा पालन किया जाता हैं। यह परिणाम सांख्यिकीय रूप से भी सिद्ध हुआ है।

24 दिनों में 660 लोगों से लिए शोध सैंपल
डॉ अजय हांडा ने बताया, इस अध्ययन में 12 जोनों में से तीन जोन (नरेला, सिविल लाइन और नजफगढ) में 12 ग्रामीण वार्ड सिलेक्ट किए गए। इन ग्रामीण वार्ड में तीन सप्ताह और तीन दिन के भीतर 660 लोगों से डेंगू से बचाव और स्वास्थ्य शिक्षा संबंधी सवालों के जवाब पूछे गए थे। एमसीडी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ लल्लन राम ने बताया, निगम का जन स्वास्थ्य विभाग अपनी सेवाओं की प्रभावशीलता में सुधार के लिए नियमित शोध कार्य कर रहा है। इस शोध के निष्कर्षों के आधार पर एमसीडी गांवों में बीमारियों के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीणों के साथ चौपाल बैठकों/समूह बैठकों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सकता है।

कैसे रोकें डेंगू का प्रसार
डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों के काटने से बचें। मच्छर के काटने से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें, फुल कपड़े पहने और मच्छरों को दूर भगाने वाले कीटनाशकों का उपयोग करें। पानी के जमाव को रोकें। अपने घर के आसपास पानी के जमाव को रोकने के लिए, खाली बर्तनों, टायरों, और अन्य वस्तुओं को साफ करें और एयर कूलर व गमलों के पानी को नियमित रूप से बदलें। मच्छरों के प्रजनन को रोकें। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए, अपने घर के आसपास पानी के जमाव को न होने दें, और नियमित रूप से अपने घर और आसपास के क्षेत्रों को साफ करें।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img