मुठभेड़ में राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को लगी गोली

अमर सैनी

नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों ने अब तक 50 से अधिक लोगों से लूटपाट की है।
डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर शनिवार को गोल चक्कर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान तपन मांझी और सपन मांझी के रूप में हुई है। दोनों ही थाना आगरा, जिला पूर्वी मैदानपुर, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। बदमाशों के कब्जे से लूटे व चोरी के 31 मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचा .315 बोर मय दो जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस, तीन लैपटॉप, तीन सेट ईयरबड व एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने थाना सूरजपुर क्षेत्र में मोबाइल लूट व चोरी की 4 वारदातें की हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों बदमाश बेहद शातिर अपराधी हैं, जो चोरी व लूटे गए 31 मोबाइल फोन में ओटीपी जनरेट कर पीड़ित के पैसे भी ट्रांसफर कर लेते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img