उत्तर प्रदेश : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो 2025 के तीसरे संस्करण के लिए एक प्रभावशाली रोडशो का आयोजन

Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार ने इंडिया एक्सपोज़ीशन मार्ट लिमिटेड के सहयोग से, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के तीसरे संस्करण के लिए एक प्रभावशाली रोडशो का आयोजन शुक्रवार 4 जुलाई को नई दिल्ली में किया गया। यह आयोजन 27 जून 2025 को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित कर्टन रेज़र कार्यक्रम के बाद संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य

यह रोडशो आगामी यूपीआईटीएस 2025 की तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा, जो 25 से 29 सितम्बर 2025 के बीच इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। ‘ulitmate sourcing begin here’ थीम पर आधारित यह आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों जैसे एमएसएमई, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, हथकरघा और वस्त्र, ओडीओपी, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल, ईवी, नवीकरणीय ऊर्जा और पारंपरिक हस्तशिल्प के निर्यात को गति देने पर केंद्रित है।

मुख्य अतिथि

दिल्ली रोडशो की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्र विभाग श्री राकेश सचान ने की। रोडशो में श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार; डॉ. राकेश कुमार, अध्यक्ष, इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट लिमिटेड; डॉ. अजय सहाय, महानिदेशक एवं सीईओ, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस; और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

आयोजन की विशेषताएं

इस आयोजन में ऑस्ट्रिया, कनाडा, वियतनाम, सिंगापुर और नॉर्वे सहित कई देशों के दूतावास प्रतिनिधियों, व्यापार संघों, खरीद एवं आपूर्ति सलाहकारों, क्षेत्रीय उद्योग विशेषज्ञों और उत्तर भारत भर के विभिन्न हितधारकों ने सक्रिय भागीदारी की। श्री राकेश सचान ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास, उद्यमिता और वैश्विक संपर्क की दिशा में तेजी से आगे बढ़ते हुए एक संभावनाओं के केंद्र के रूप में उभर रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img