Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में बेटे ने पिता को गोली से उड़ाया

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में एक बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे तो आरोपी बेटा फरार हो गया। वारदात कोतवाली देहात क्षेत्र के अकबरपुर गांव की है। हत्याकांड की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

अकबरपुर गांव में ताहिर (65) अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके तीन बेटे अबू अजहर, जाहिर और सबसे छोटा जबकर है। 25 साल के अबूबकर से आज सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि अबू बकर ने घर में रखी अपने पिता की लाइसेंसी राइफल उठाई और सीधे पिता के सीने में गोली दाग दी। गोली लगते ही ताहिर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

ताहिर के चचेरे भाई और पूर्व प्रधान अफजाल अहमद का कहना है कि भाभी ने सूचना दी कि उनके पति और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। हम मौके पर पहुंचे तो उन दोनों के झगड़े में छीना झपटी में गोली लगने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को भी बरामद कर लिया है।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया- शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें