भारत

Meghalaya Coal Mine Blast: मेघालय की कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Meghalaya Coal Mine Blast: मेघालय की कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में ताशखाई की एक कोयला खदान में गुरुवार को भयंकर धमाका हुआ। इस हादसे में अब तक 16 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई मजदूर खदान के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में सभी मजदूर असम के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। खदान में धमाके के समय कई मजदूर काम कर रहे थे, जो अचानक आई विस्फोट की चपेट में आ गए।

मेघालय के डीजीपी आई. नोंगरांग ने बताया कि धमाका थांगस्कू इलाके में हुआ और घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं, लेकिन खदान में मौजूद कुल लोगों की संख्या का पता अभी सटीक नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने शुरुआती जांच में खदान में गैस रिसाव या तकनीकी खामी को इस हादसे की संभावित वजह माना है।

पूरी जांच के बाद ही धमाके के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। रेस्क्यू टीमों ने मजदूरों को सुरक्षित निकालने और खदान में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए सभी संसाधनों का उपयोग किया। इस भयानक हादसे से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर नहीं लाया जाता।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players