उत्तर प्रदेश : मथुरा में तांत्रिक ने महिला के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Mathura News (सौरभ) : मथुरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बच्चे की चाहत में एक तांत्रिक के पास गई महिला के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी तांत्रिक मुस्ताक (निवासी नौहझील) को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला की शादी को आठ साल हो चुके थे

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान न होने के कारण वह परेशान थी। इसी समस्या के समाधान के लिए वह अपनी ननद के साथ एक तांत्रिक के पास पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक ने उन्हें एक कमरे में बुलाया और अगरबत्ती जलाकर बहुत सारा धुआँ कर दिया।

धुएँ के कारण महिला अचेत हो गई

धुएँ के कारण वह अचेत हो गई और उसकी आवाज़ बंद हो गई, जिसकी वजह से वह चाहकर भी मदद के लिए चिल्ला नहीं पाई। इसी का फायदा उठाकर तांत्रिक ने उसके साथ रेप किया। घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर मथुरा के एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया, “हमें महिला से शिकायत मिली थी कि एक तांत्रिक ने संतान प्राप्ति का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। हमने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी तांत्रिक मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img