Delhi Crime: अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा वार, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ इमरान उर्फ चड्डी गिरफ्तार

Delhi Crime: अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा वार, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ इमरान उर्फ चड्डी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर इमरान उर्फ चड्डी उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद की है। डीसीपी अपूर्वा गुप्ता के अनुसार, आरोपी इमरान उस्मानपुर इलाके का रहने वाला है और लंबे समय से ड्रग तस्करी के कारोबार में लिप्त था। उसे उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह सफेद हुंडई वेन्यू कार में सवार होकर हेरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने उसकी कार की तलाशी ली तो एक काली पॉलीथिन से कुल 315 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर शिव कुमार और एसीपी राजकुमार के नेतृत्व में की गई, जो एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), क्राइम ब्रांच का हिस्सा हैं। टीम को पहले ही इमरान के खिलाफ पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके आधार पर जाल बिछाकर उसे धर दबोचा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इमरान उस्मानपुर के ही ‘राजा’ नाम के एक व्यक्ति से भारी मात्रा में हेरोइन खरीदता था और दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में इसकी सप्लाई करता था। पुलिस अब राजा की तलाश कर रही है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खौफनाक है। वह पहले से एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में शामिल रह चुका है और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे आठ गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। डीसीपी ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस ड्रग्स के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को कड़ाई से लागू कर रही है। ड्रग तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

…………..

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img