Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए माता-पिता और शिक्षक की मिलनी एक सकारात्मक कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल

कुलदीप सिंह धालीवाल
विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए माता-पिता और शिक्षक की मिलनी एक सकारात्मक कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल

विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए माता-पिता और शिक्षक की मिलनी एक सकारात्मक कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल

कहा, यह पहल विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास में सहायक सिद्ध होगी

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने एस.ए.एस नगर के स्कूल ऑफ एमिनेंस 3बी-1 में माता-पिता और शिक्षक की मिलनी में हिस्सा लिया

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़/एस.ए.एस नगर (मोहाली), 22 अक्टूबर:

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए माता-पिता और शिक्षक की मिलनी एक सकारात्मक कदम है, और यह पहल विद्यार्थियों को समय की मांग के अनुरूप ढालने और उनके बहुआयामी विकास में सहायक सिद्ध होगी। यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री स.कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज एस.ए.एस नगर (मोहाली) के स्कूल ऑफ एमिनेंस 3बी-1 में आयोजित तीसरी मेगा माता-पिता और शिक्षक की मिलनी में शिरकत करते हुए कही।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के माता-पिता के साथ सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा करना है। साथ ही, माता-पिता, विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल बनाना और स्थानीय समुदाय, सरकारी प्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों आदि के साथ स्कूलों के बहुआयामी विकास में योगदान सुनिश्चित करना है।

स.धालीवाल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब के शिक्षा प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मेगा पी.टी.एम (शिक्षक-माता-पिता की बैठक) इसी श्रृंखला का एक हिस्सा है, क्योंकि इस मौके पर माता-पिता को शिक्षा प्रणाली को समझने और सुझाव देने का विशेष अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान माता-पिता को अपने बच्चों की मौजूदा प्रगति के बारे में जानने और शिक्षकों के सुझावों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर भी मिला।

स.धालीवाल ने कहा कि विद्यार्थियों और माता-पिता द्वारा पंजाब सरकार के प्रयासों को शानदार समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्री-प्राइमरी से लेकर बारहवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के माता-पिता की 100 प्रतिशत भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर स्कूलों के बहुआयामी विकास में योगदान देने के इच्छुक माता-पिता और पूर्व विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया गया है।

इस माता-पिता और शिक्षक की बैठक में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के माता-पिता के साथ उनकी शैक्षणिक प्रगति साझा करने के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास पर भी चर्चा की गई। आगामी घरेलू और वार्षिक परीक्षाओं के लिए घर और स्कूल में बेहतर माहौल बनाने और समन्वय पर भी बातचीत की गई। इसके अलावा, विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी, पेंटिंग आदि का निरीक्षण भी किया गया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. गिन्नी दुग्गल, स्कूल प्रिंसिपल स.सलिंदर सिंह और समस्त स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके माता-पिता उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *