Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

आया बनकर घरों में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

आया बनकर घरों में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
सेक्टर-20 पुलिस ने आया बनकर घरों में चोरी करने वाली महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

अमर सैनी
नोएडा। सेक्टर-20 पुलिस ने आया बनकर घरों में चोरी करने वाली महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 58 हजार 500 रुपये, लेडीज पर्स समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि एक महिला घर में काम मांगने के बहाने आई और पर्स समेत अन्य सामान चोरी करके फरार हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने घर में चोरी करने वाली महिला 24 वर्षीय जूली को फिल्म सिटी फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से बिहार के सारण जिले की रहने वाली जूली का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। वर्तमान में वह दिल्ली के महरौली में किराये का कमरा लेकर रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा समेत एनसीआर के अन्य शहरों में कोठियों और घरों में काम के बहाने घुसती थी और मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाती थी। आशंका है कि गिरफ्त में आई महिला की कई और साथी होंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *