होटल में दलाल के माध्यम से पहुंची थी आतिशबाजी

अमर सैनी
नोएडा। सेक्टर-11 स्थित होटल पर तीन दिन पहले छापा मारकर सेक्टर-24 पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अब तक होटल मालिक और आतिशबाजी सप्लाई करने वाले को नहीं पकड़ पाई है। हालांकि, पुलिस को जांच में पता चला है कि गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों ने खोड़ा निवासी एक दलाल के माध्यम से आतिशबाजी मंगवाई थी। पुलिस अब होटल मालिक समेत उस दलाल को खोजने में जुटी है। सेक्टर-24 पुलिस ने एसएनजी होटल से मैनपुरी निवासी अभिनय और अमन और बिहार के जिला दरभंगा निवासी केशव चौधरी को गिरफ्तार किया था। उनसे पांच बोरों में आतिशबाजी बरामद हुई थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने सस्ते दामों पर बाहर से आतिशबाजी की डिलीवरी कराई थी। वे एनसीआर में प्रतिबंध होने के कारण दीपावली पर 10 गुना से भी अधिक दामों पर आतिशबाजी को बेचकर मुनाफा कमाते हैं। वे कई साल से यह काम कर रहे हैं। इसके लिए होटल मालिक से व्यापार करने के लिए कमरा अधिक रेट पर लिया था। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपितों पटाखे खुद नहीं लाए बल्कि उनको डिलीवर किए गए थे। पुलिस डिलीवरी करने वाले के मोबाइल नंबर के आधार पर जांच कर रही है। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि होटल मालिक के साथ-साथ आतिशबाजी की डिलीवरी करने वाले को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जो भी आरोपी होंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img