अनिल विज वीरवार को ओपी धनखड़ के आवास पर पहुंचे, घायल हुए आशुतोष धनखड़ का हालचाल जाना

अनिल विज वीरवार को ओपी धनखड़ के आवास पर पहुंचे, घायल हुए आशुतोष धनखड़ का हालचाल जाना

 

अनिल विज ने आशुतोष के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की

गत रात्रि कुछ युवकों ने आशुतोष पर गाड़ी आगे लगाकर कर दिया था हमला

रोमी

पंचकूला 19 दिसंबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर जानलेवा हमले के बाद उनके आवास पर पहुंच घायल आशुतोष का हालचाल जाना। उन्होंने इस घटना की जानकारी ली तथा आशुतोष के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

गौरतलब है कि हमले के बाद प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज ने पंचकूला जाकर श्री ओपी धनखड़ से मुलाकात की और उन्होंने धनखड़ के घर जाकर पूरी घटना के बारे में जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि श्री ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर पंचकूला में बुधवार रात जानलेवा हमला हुआ था। घर से 200 मीटर की दूरी पर ही हमलावरों ने आगे-पीछे गाड़ी लगाकर उन्हें रोका। जिसके बाद दोनों गाड़ियों से उतरे 5-6 युवकों ने आशुतोष पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बेसबॉल बैट से आशुतोष के सिर पर वार किए गए। भीड़ जमा होने पर वारदात के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। हमले के बाद जख्मी हालत में आशुतोष ने तुरंत घर में और पुलिस को इसकी सूचना दी। अभी इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, लेकिन हरियाणा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव श्री ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर हमला करने वाले 3 आरोपियों को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img