राज्यदिल्ली

MCD Ward Meeting: शाहदरा साउथ जोन वार्ड कमेटी बैठक में भ्रष्टाचार पर गरमाया माहौल

MCD Ward Meeting: शाहदरा साउथ जोन वार्ड कमेटी बैठक में भ्रष्टाचार पर गरमाया माहौल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली नगर निगम शाहदरा साउथ जोन कार्यालय परिसर में चेयरमैन संदीप कपूर, उपायुक्त अंशुल सिरोही के नेतृत्व में जनरल ब्रांच एवं पर्यावरण प्रबंधन विभाग क्षेत्र में सम्बंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने को लेकर वार्ड कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहायक आयुक्त अश्विनी कुमार अधीक्षक अभियंता एस.डी तोमर, डीएचओ कनिका सिंह, सहायक अनुभाग अधिकारी सुभाष चंद शर्मा, निगम पार्षद रामकिशोर, पार्षद विजय कुमार, अल्का रावत, समेत अनेकों पार्षद और निगम अधिकारी मौजूद रहें, साथ ही वार्ड कमेटी बैठक शुरू होते ही सभी निगम पार्षदों ने प्रशासनिक अधिकारी धीरज कुमार की बुराई करते हुए कहा कि शाहदरा साउथ जोन कार्यालय को प्रशासनिक अधिकारी धीरज कुमार अपनी मनमानी से चला रहें थे।

निगम पार्षदों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी धीरज कुमार के संरक्षण में दो लाइसेंस इंस्पेक्टर अपने साथ दो प्राइवेट कर्मचारी, राहुल गुप्ता, हरीश कुमार से वार्डों से उगाई कर रहें है, जिस कारण वार्डों में पार्षदों की छवि खराब हो रही है, साथ प्रशासनिक अधिकारी के पास उनके कार्यालय में दोनों प्राइवेट कर्मचारी राहुल गुप्ता, हरीश कुमार बैठे रहते थे। इन भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा वार्डों में अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है।

अधिकतर सभी पार्षदों का आरोप है कि वार्डों में अतिक्रमण की भरमार बनी हुई है, साथ ही पार्कों में मोटर खराब होने के कारण पार्कों की दुर्दशा बिगड़ी हुई है। वार्डों में तैनात में लाइसेंस इंस्पेक्टरों की लापरवाही के कारण अतिक्रमण की समस्याएँ प्रकट हो रही है, भ्रष्ट लाइसेंस इंस्पेक्टरों के संरक्षण में सड़कों और फुटपाथों पर खाने पीने रेहडी, पटरी, पान गुटका के खोके तक होने के कारण अतिक्रमण की समस्या हर समय उत्पन्न बनी रही है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी और वफ़ादार लाइसेंस इंस्पेक्टरो को उगाई करने से मतलब है, लेकिन वार्डों में अतिक्रमण की समस्या तक दिखाई नहीं दे रही है, जिस कारण क्षेत्रवासी परेशान होते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players