Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Road Accident in Bihar: बिहार के बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Road Accident in Bihar: बिहार के बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

बिहार के बेगूसराय जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुआ, जब बारात से लौट रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि लगभग 500 मीटर दूर तक लोग सतर्क हो गए और तुरंत घटनास्थल पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने फंसे हुए घायलों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के पहाड़पुर गांव निवासी अभिषेक कुमार की बारात साहेबपुर कमाल इलाके के सनहा स्थित न्यू जफर नगर गांव में गई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद बाराती सुबह स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 4 बजे खातोपुर चौक के पास उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान सौरभ कुमार, कृष्ण कुमार, अंकित कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। ये सभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव के निवासी थे। वहीं, घायल होने वालों में अंशु कुमार, गोलू कुमार, सुजीत कुमार, निरंजन कुमार और सत्यम कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और टायर पंचर होने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है, वहीं, प्रशासन ने शोकाकुल परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें