Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

स्वतंत्रता दिवस पर 78 लोगों को सम्मानित करेंगे मेयर कुलभूषण गोयल

स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस पर 78 लोगों को सम्मानित करेंगे मेयर कुलभूषण गोयल

स्वतंत्रता दिवस पर 78 लोगों को सम्मानित करेंगे मेयर कुलभूषण गोयल

8 महीने का मानदेय कर्मचारियों में वितरित करेंगे

कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और चेक देंगे

रिपोर्ट :पार्वती

पंचकूला 14 अगस्त अप्रैल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल 78 कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। कुलभूषण गोयल अपना 8 महीने का मानदेय वितरित करेंगे। सामुदायिक केंद्र सेक्टर 15 पंचकूला में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मेयर कुलभूषण गोयल 6 बार पहले अपना मानदेय वितरित कर चुके हैं और अब 8 महीने का मानदेय एक साथ कर्मचारियों में वितरित करेंगे। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि मैंने सरकारी मानदेय अपने पास ना रखने का फैसला किया था और जितना भी वेतन मुझे मिलता है, वह मैं अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को वितरित कर देता हूं। अब 8 महीने बाद मानदेय वितरित करुंगा। कुलभूषण गोयल ने बताया कि कर्मचारियों के सहयोग से ही शहर में विकास कार्य संभव हैं और इनका प्रोत्साहन करना बहुत जरूरी है। गोयल ने बताया कि इस बार 78 कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि मेयर बनने के बाद कुलभूषण गोयल किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधाएं नहीं ले रहे हैं। यहां तक कि वह सरकारी गाड़ी भी प्रयोग नहीं करते और अपनी निजी गाड़ी के लिए कोई खर्च नहीं लेते और ना ही सरकारी ड्राइवर ले रखा है।

आज इनको किया जाएगा सम्मानित

आयुर्वैदिक फिजिशियन डॉक्टर वंशिका शर्मा, अकाउंट अस्सिटेंट रेनू बाला, डाटा एंट्री ऑपरेटर पूजा, रुचिका, सुनील, शबाना, अंजुम, क्लर्क नीरज, होमगार्ड सुनीता, इलेक्ट्रिशियन हेल्पर अजय कुमार, इलेक्ट्रिशियन चरणजीत, संजीव कुमार, माली अजय कुमार, चौकीदार मनीष, बेलदार, पिंटू, माली सुखबीर, पंकज अटवाल, कुलविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सुखबीर सिंह, हेल्पर शुभम दत्ता, अशोक कुमार, यश लवाना, इरफान, मनवीर सिंह, मनीष कुमार, दलबीर सिंह, जसविंदर, राकेश पांडे, स्कॉलरशिप मुस्कान, रितिका, जसविंदर कौर, स्नेहा, काजल, विशाल, नीतिका, संजना, अंजलि, चेतन, अंकुश, सुपरवाइजर जयप्रकाश, सफाई मित्र कृष्ण, मनजीत कौर, राजवीर, मनोज कुमार, चाहत, अशोक कुमार, सुभाष, रोहतास, मंगतराम, रमेश कुमार, राजेश कुमार, ओमवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमन कुमार मिश्र, आनंद, मोहन कुमार, सुनीता, मंजू, राजू, प्रमोद कुमार, बाबूलाल, विनोद कुमार, अमित कुमार, अशोक कुमार, कुलदीप, हरजीत सिंह, कुसुम, अशोक कुमार, राधा रानी, रमेश कुमार, फुल पति, रोशनी, जयप्रकाश, शेखर, बलराज, अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *