Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा प्रधिकरण ने निकाली तिरंगा यात्रा

नोएडा प्रधिकरण ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई
नोएडा प्रधिकरण ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्रधिकरण ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें एस्टर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आर्मी धुन की प्रस्तुति की। यह तिरंगा यात्रा सेक्टर-38 के शशि चौक शुरू हुई, जो करीब तीन किलोमीटर तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा एसीईओ सतीश खत्री, महेंद्र प्रताप और वंदना त्रिपाठी के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान अलग-अलग विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि घर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सद्भाव और स्वाधीनता के आंदोलन से जुड़े सेनानियों को याद करना है। तिरंगा देशवासियों की आन-बान और शान है। इसे सदैव बरकरार रखना है। इस क्रम में तिरंगा यात्रा निकली गई, जो शशि चौक से शुरू होकर सेक्टर-39 स्थित प्रधिकरण कार्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने भारत माता की जय लगाए और और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा के दौरान कोई परेशानी ना हो, इसके लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त तक अलग-अलग विभाग की तरफ से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। घर घर तक झंडा पहुंचे, इसके लिए प्राधिकरण की ओर से सर्किल टीम गठित की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद हर घर तिरंगा अभियान में 2.50 झंडे बांटे गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *