Delhi Fire: दिल्ली के ज्योति नगर में टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग, 23 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Delhi Fire: दिल्ली के ज्योति नगर में टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग, 23 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा अग्निकांड सामने आया, जहां चित्रकूट एलआईजी फ्लैट्स स्थित शिव मंदिर के पास दुर्गा टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरा टेंट का सामान इसकी चपेट में आ गया और लपटें ऊंची उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में टेंट से जुड़ा सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए कुल 23 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया, जिन्होंने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना दोपहर 1 बजकर 03 मिनट पर फायर कंट्रोल रूम को मिली थी। बताया जा रहा है कि यह टेंट हाउस एक बड़े क्षेत्र में फैला हुआ था और इसे तीन भाइयों द्वारा संचालित किया जाता था, जहां भारी मात्रा में ज्वलनशील सामान रखा हुआ था।

घटना के दौरान सिलेंडर फटने की भी जानकारी सामने आई है, जिससे आग और भड़कने का खतरा पैदा हो गया था। हालांकि दमकल कर्मियों की सतर्कता से मौके पर मौजूद अन्य सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

राहत की बात यह रही कि इस भीषण आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है। अधिकारी हर एंगल से जांच कर रहे हैं ताकि आग के पीछे की असली वजह सामने लाई जा सके।

 

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img