Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

माय क्लीन सिटी अभियान शुरू

लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने माय क्लीन सिटी के नाम से विशेष अभियान शुरू किया है।
लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने माय क्लीन सिटी के नाम से विशेष अभियान शुरू किया है।

अमर सैनी

नोएडा। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने माय क्लीन सिटी के नाम से विशेष अभियान शुरू किया है। एनजीओ के सहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत टीम के सदस्य आवासीय सेक्टरों और बाजारों में जाकर कूड़ेदान के उपयोग, सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करने आदि बिंदुओं पर युवाओं तथा बच्चों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। प्राधिकरण गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की भी तैयारी कर रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए प्राधिकरण की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जगह- जगह पर कूड़े के ढेर की समस्या से निजात पाने के लिए जागरूकता अभियान पर भी जोर दिया जा रहा है। माय क्लीन सिटी अभियान के तहत अब तक सेक्टर अल्फा -1, गामा -1, पी-3 आदि सेक्टरों के अलावा बाजारों में जागरूकता गतिविधियों को संचालित किया जा चुका है। लोगों को समझाया जा रहा है कि ठोस कचरा और सिंगल यूज प्लास्टिक को इधर-उधर न फेंके। यह ड्रेनेज सिस्टम को गंदा और अवरुद्ध कर सकता है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।

शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए माय क्लीन सिटी अभियान चलाया जा रहा है। आवासीय सेक्टरों और बाजारों में जाकर लोगों को कूड़ेदान का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि इधर-उधर कूड़ा ने फेंके। इसके बाद भी इधर उधर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

इंदु प्रकाश सिंह, ओएसडी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *