उत्तर प्रदेश, नोएडा: चौथी जिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। आगामी एक से तीन नवंबर तक इलाहाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन शुक्रवार को चौथी जिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2025-26 में किया गया। सेक्टर-141 शाहदरा स्थित विजय श्री जिम्नास्टिक अकादमी में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बिसरख श्यामेन्द्र नागर ने किया।

प्रतियोगिता का संचालन कंप्टीशन डायरेक्टर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने किया और अंतरराष्ट्रीय रेफरी की देखरेख में सुबह से ही खेल प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए। जिला जिम्नास्टिक संघ गौतम बुद्ध नगर के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर 6, 8, 10 और 12 वर्ष के बालक और अंडर 10 वर्ष की बालिकाओं का चयन किया गया। प्रतिभागियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा में अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर पदक अर्जित किए। इस दौरान मुख्य अतिथि श्यामेन्द्र नागर ने विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और जज एवं रेफरी को बधाई दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में उप क्रीड़ा अधिकारी परवेज अली, अरविंद प्रधान नंबरदार, नरेंद्र प्रधान नंबरदार, वरिष्ठ संयुक्त सचिव, जिला ओलंपिक संघ, गौतम बुद्ध नगर जफर खान और समस्त जिला जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img