Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: युवाओं को स्वैच्छिक सेवा के अवसर देगा ‘माई भारत मोबाइल ऐप’ 

नई दिल्ली: युवाओं को स्वैच्छिक सेवा के अवसर देगा 'माई भारत मोबाइल ऐप' 
-केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को नई दिल्ली में लांच किया 'माई भारत मोबाइल ऐप'

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को माई भारत मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया। यह युवा मामले विभाग के तहत एक ऑनलाइन मंच है जिसके जरिये युवाओं को स्वयंसेवा, इंटर्नशिप, मेंटरशिप और अनुभवात्मक शिक्षण के सत्यापित अवसर मिल सकेंगे।

डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, माई भारत मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ भारत के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह नेतृत्व, भागीदारी और राष्ट्र-निर्माण के नए रास्ते खोलता है, जिससे देश भर के युवा भारत की विकास गाथा में अधिक प्रभावी ढंग से योगदान दे सकेंगे। यह ऐप युवाओं को डेस्कटॉप या ब्राउजर पर निर्भर हुए बिना, कहीं भी, कभी भी अवसरों का सहजता से अन्वेषण करने में सक्षम बनाता है।

उन्होंने कहा, माय भारत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अपने नए ऐप के माध्यम से युवाओं की सहभागिता के लिए एक डिजिटल आधार के रूप में कार्य करेगा। मांडविया के मुताबिक माय भारत पोर्टल के साथ पांच लाख सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) का एकीकरण किया गया है। जिसके माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवा भी सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी कर सकेंगे। माई भारत प्लेटफॉर्म पर 1.81 करोड़ से ज्यादा युवा और 1.20 लाख संगठन पंजीकृत हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें