उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में गरजा बाबा का बुलडोजर, करीब डेढ़ करोड रुपए की जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त

ग्रेटर नोएडा में गरजा बाबा का बुलडोजर, करीब डेढ़ करोड रुपए की जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्ध नगर में प्रशासन के द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में उप जिलाधिकारी सदर ने राजस्व टीम के साथ मिलकर सलेमपुर गुर्जर गांव में लगभग एक करोड़ 45 लाख रुपए की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में ग्राम सभा की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के उद्देश्य से उप जिला अधिकारीगण राजस्व टीम के साथ अभियान चलाकर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी श्रृंखला में उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ ग्राम सभा सलेमपुर गुर्जर में कुम्हार गड्ढा खसरा नंबर 105 रकबा 0.0890 हेक्टेयर व खसरा संख्या 104 न0प0 व खसरा संख्या 316 रकबा 0.1580 हेक्टेयर कुल रकबा 0.2900 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराया गया।

इसकी अनुमानित कीमत 01 करोड़ 45 लाख रुपए से अधिक है। इस दौरान जेसीबी बुलडोजर चला कर अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। कुछ लोगों के द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करके दीवार बना दी गई थी उस दीवार को तोड़ दिया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी के साथ तहसीलदार डॉक्टर अजय कुमार एवं नायब तहसीलदार रामकृष्ण त्रिवेदी , क्षेत्रीय लेखपाल नीरज लता तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में आगे भी इसी प्रकार से अभियान चलाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players