Noida truck Accident: नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Noida truck Accident: नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

नोएडा, 26 मार्च: दादरी कोट चौकी के पास बुधवार सुबह एक ट्रक की बाइक से टक्कर के चलते एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकंदराबाद के मुहाना गांव निवासी विनय पुत्र मेघराज के रूप में हुई है। वह सुबह बाइक से गाजियाबाद जा रहा था, तभी कोट गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय सतर्क रहने और सड़क पर नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि ऐसे दुखद हादसों को रोका जा सके।

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img