Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्रीMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दान में पारदर्शिता, सोने-चांदी की जांच के लिए लगी अत्याधुनिक मशीनNoida Cyber Fraud Cases: ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर 36 लाख से अधिक ऐंठेNoida Mati Kala Mahotsav: नोएडा में दीवाली पर सजेगा ‘माटी कला महोत्सवDelhi Vehicle Entry Restrictions: सीमाओं पर बढ़ी सख्ती, नोएडा के 1.50 लाख वाहनों को रोकने के लिए चार टीमें तैनातGreater Noida Electricity Connection: मल्टीपॉइंट कनेक्शन पर सोसाइटी में घमासानNoida Construction Pollution: सेक्टर-134 की निर्माणाधीन परियोजना पर प्रदूषण बोर्ड का शिकंजा, 10 लाख जुर्माने की संस्तुतिSurajpur Gambling Arrest: जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 68 हजार बरामद

गाजियाबाद में निकाली डेंगू जागरुकता रैली

गाजियाबाद में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को जागरुकता रैली निकाली
गाजियाबाद में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को जागरुकता रैली निकाली

अमर सैनी

नोएडा।गाजियाबाद में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को जागरुकता रैली निकाली। इसमें शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेज के सैकड़ों स्टूडेंट्स भी शामिल हुए। इस दौरान डेंगू से बचाव और रोकथाम की जानकारी दी गई।

रैली का शुभारंभ सीडीओ अभिनव गोपाल और सीएमओ भवतोष शंखधर ने हरी झंडी दिखाकर किया। ये रैली एमएमजी अस्पताल से प्रारंभ होकर हापुड़ मोड़, नवयुग मार्केट होते हुए भीमराव अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई।इस मौके पर सीडीओ अभिनव गोपाल ने लोगों से फुल ड्रेस कोड में रहने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने, पानी इकट्ठा न होने देने की सलाह दी। ताकि डेंगू मच्छर प्रजनन को रोका जा सके। रैली के समापन पर प्रतिभागी स्कूलों को स्मृति चिह्न दिए गए।इस रैली में शंभूदयाल इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, ठाकुरद्वारा स्कूल, एमबी गर्ल्स कॉलेज चंदरपुरी, गुरुनानक पब्लिक स्कूल लोहियानगर के छात्र-छात्रा शामिल हुए।इन स्कूलों की बैंड पार्टी ने अपनी-अपनी प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर WHO, यूनिसेफ, मलेरिया विभाग, क्षय रोग विभाग सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *