गौतम बुद्ध नगर में डीएम मनीष वर्मा ने एआरटीओ ऑफिस का किया अचानक निरीक्षण, परिसर में गंदगी को देख जताई नाराजगी

गौतम बुद्ध नगर में डीएम मनीष वर्मा ने एआरटीओ ऑफिस का किया अचानक निरीक्षण, परिसर में गंदगी को देख जताई नाराजगी

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतम बुध नगर के डीएम मनीष वर्मा ने एआरटीओ ऑफिस का किया अचानक निरीक्षण, लर्निंग लाइसेंस सेंटर पर फाइलों को चेक किया परिसर में गंदगी को देख नाराजगी जताई।डीएम मनीष वर्मा और डीसीपी राम बदन सिंह शुक्रवार दोपहर में अचानक एआरटीओ ऑफिस और रजिस्ट्री विभाग पहुंच गए। ये देख वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। दरअसल डीएम को शिकायत मिल रही थी कि एआरटीओ विभाग में दलालों द्वारा काम कराया जा रहा है। डीएम ने यहां आए लोगों से बातचीत की। इसके बाद काउंटर पर जाकर काम कर रहे कर्मचारियों और लाइन में लगे लोगों से बात की।

वीओ # लोगों ने बताया कि यहां पर समय से काम हो रहा है। हालांकि कुछ एक जगह विलंब होने पर लोगों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में डीएम ने एआरटीओ सिया राम को निर्देशित किया कि किसी प्रकार से आम लोगों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।और लर्निंग लाइसेंस सेंटर पर भी गए। कई फाइलों को देखा। लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए जो स्लॉट मिला था उस हिसाब से काम हो रहा कि नही ये भी देखा गया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग में वाहनों की व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के लिए भी कहा।इसके बाद दोनों अधिकारी रजिस्ट्री विभाग गए। यहां रजिस्ट्री कराने आए लोगों से बातचीत की। साथ ही उनसे भी दलाल के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी नियम के विरुद्ध काम करे तो उसकी शिकायत की जाए। इसमें किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। निबंधन विभाग में फैली गंदगी को देखकर निर्देश दिए कि यहां तत्काल साफ-सफाई कराई जाए। यहां आम लोगों से लेकर खास सभी आते है। परिसर को साफ सुथरा रखना हमारा काम है। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्किंग शैली को देखा। दोनों ही अधिकारी करीब एक घंटे तक एआरटीओ और रजिस्ट्री विभाग में रुके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img