Noida cyber fraud: नोएडा में डिजिटल अरेस्ट के जरिए ₹1.29 करोड़ की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Noida cyber fraud: नोएडा में डिजिटल अरेस्ट के जरिए ₹1.29 करोड़ की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: साइबर अपराध थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर 1.29 करोड़ रुपये की ठगी में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर निवासी 72 वर्षीय दिलीप कुमार दास ने 13 मार्च को एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि छह फरवरी को उन्हें एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताया और कहा कि उनके नाम पर एक सिम कार्ड जारी हुआ है, जिसका उपयोग गैरकानूनी गतिविधियों में किया जा रहा है।

इसके बाद ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। वीडियो कॉल में कोर्ट जैसी सेटिंग दिखाई गई, जिसमें एक व्यक्ति जज की तरह बैठा था और उसके पास एक अन्य व्यक्ति पुलिस अधिकारी की वर्दी में खड़ा था। ठगों ने पीड़ित को यह भरोसा दिलाया कि यदि वह जांच में सहयोग नहीं करेगा तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ठगों ने पीड़ित पर लगातार दबाव बनाया और कहा कि उसके बैंक खातों की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने तक वह घर से बाहर नहीं जाएगा और फोन चालू रखेगा। इसके बाद पीड़ित को विश्वास में लेकर ठगों ने कहा कि वह अपने खाते के पैसे अन्य खातों में ट्रांसफर कर दे, ताकि रुपये सुरक्षित रहें और जांच पूरी होने पर वापस मिल जाएं। डर के कारण पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में कुल 1 करोड़ 29 लाख 61 हजार 962 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

कुछ दिन बाद ठगों ने सुप्रीम कोर्ट और मुंबई पुलिस के नाम से फर्जी लेटर भी भेजे और भरोसा दिलाया कि नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है और रुपये जल्द लौटाए जाएंगे। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी पैसे वापस नहीं आए, जिससे पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस ने अब मध्य प्रदेश के भिंड जिले निवासी नरेंद्र सिंह और इंद्रेश को गिरफ्तार किया है। जांच में यह सामने आया कि ये आरोपी पहले से ही इस डिजिटल ठगी गिरोह से जुड़े हुए थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब इस मामले में कई अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img