उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में दलित युवक हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा थाना क्षेत्र में दलित युवक अनिकेत की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी अंकित को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर की रात एक जन्मदिन पार्टी के दौरान अंकित ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनिकेत और उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला किया था। इस हमले में अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया था और शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अनिकेत की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

मुख्यमंत्री ने भी इस मामले का संज्ञान लिया और पीड़ित परिवार से बात कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।रबुपुरा पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि सभी फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img