Noida Airport inauguration: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन: पीएम मोदी की रैली में पहुंचेगा दो लाख से अधिक लोग

Noida Airport inauguration: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन, पीएम मोदी की रैली में पहुंचेगा दो लाख से अधिक लोग

नोएडा, 26 मार्च: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा को देखते हुए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने आज से पूरे एयरपोर्ट क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है और सुरक्षा इंतजामों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।

प्रधानमंत्री की जनसभा में आने वाले लोगों के लिए तीन अलग-अलग रास्तों से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी और वीआईपी वाहनों को विशेष ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे मार्ग के जरिए एयरपोर्ट परिसर में एंट्री दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है और प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रधानमंत्री की रैली में गौतमबुद्धनगर के साथ ही बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मथुरा, आगरा और आसपास के जिलों से लोग शामिल होंगे। ये सभी यमुना एक्सप्रेसवे, टप्पल, जेवर, बुलंदशहर, खुर्जा, झांझर और रबूपुरा मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले की सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन ने करीब 6000 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की है। इसमें 4000 बसें शामिल हैं, जबकि 1500 से 2000 प्राइवेट वाहन भी आएंगे। चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा वीवीआईपी, वीआईपी, पुलिस और ड्यूटी कर्मचारियों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है।

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए कार्यक्रम स्थल पर कुल पांच हैलीपैड बनाए जा रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री के लिए तीन हैलीपैड, जबकि मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए 1-1 हैलीपैड तैयार किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट और उसके आसपास तीन किलोमीटर के क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की भारी तैनाती की जाएगी। आसपास के मकान और बिल्डिंगों की छतों पर दो से तीन हथियारबंद पुलिस कर्मी लगाए जाएंगे, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। कुल 5000 सुरक्षा कर्मी इस जनसभा की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

इस विशाल जनसभा की तैयारियों से यह स्पष्ट है कि प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

 

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img