क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 49 पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सेक्टर-47 के पीछे सर्विस रोड़ से 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 4,50,000 रूपयें नगद, घटना में प्रयुक्त कार व अवैध हथियार बरामद किये गए है।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नोएडा के सलारपुर गांव निवासी निशान्त चौहान, गौरव भाटी व सागर भाटी उर्फ सैन्की यह एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर दिल्ली/एनसीआर के बाहर के युवाओं को टेलीग्राम ऐप के माध्यम से सस्ते दामों में क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने के नाम पर उनके एकाउन्ट में USDT एमाउन्ट वापस मिलने व कैश में पैसे देने से टैक्स की बचत हो जाने के नाम पर टारगेट करते थे, जब कोई व्यक्ति इनसे सम्पर्क करता तो यह उनसे कैश में पैसे लेकर गाड़ी से भाग जाते थे। आरोपियो द्वारा अपने शौक, मौज मस्ती व क्लबों में जाकर पार्टी आदि करने के शौंक को पूरा करने के लिये ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।

मुरादाबाद के युवक से ठगे पांच लाख रुपये
एडीसीपी ने बताया कि निशांत द्वारा अपने दोस्तों गौरव व सागर व एक अन्य के साथ मिलकर योजना बनाकर एक युवक को क्रिप्टों करेंसी में निवेश कराने के नाम पर सस्ते दाम में यूएसडीटी अमाउंट दिलाने के नाम पर व नगद रूपये लेकर टैक्स के पैसों की बचत का लालच देकर टेलीग्राम ऐप के माध्यम से सम्पर्क किया गया था। उसे जनपद मुरादाबाद से 23 अगस्त को सेक्टर-48 नोएडा बुलाया गया और उसे निशान्त द्वारा अपने दोस्त सागर की गाड़ी में गौरव व एक अन्य व्यक्ति के साथ उसे आगे छोड़ने को लेकर बैठा लिया गया फिर अचानक चकमा देकर उसे उतारकर उसका पैसों से भरा बैग चोरी कर भाग गये थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं फरार चल रहे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img