उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिजली घर पर किसान यूनियन का प्रदर्शन

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में भारतीय किसान यूनियन महासभा ने मंगलवार को बिजली घर पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष वाहिद भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अच्छेजा बुजुर्ग गांव और मिर्जापुर टाउन एरिया की बिजली समस्याओं को लेकर विरोध जताया।

कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसमें पिछले 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को 24 घंटे के अंदर बदलने की मांग की गई है। मिर्जापुर टाउन एरिया में खंभे लगे होने के बावजूद बिजली लाइन नहीं बिछाई गई है। गर्मी के मौसम में बिजली की कमी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में डॉ. ताहिर, मुजाहिद एडवोकेट, मौसम खान, अंसार भाटी, राशिद पहलवान, असलम खान, फरमान खान, जीशान खान, आरिफ अली, अरशद खान, शान मोहम्मद और ताजू सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img