कोरोना के दौरान फीस में की थी 20 प्रतिशत की कटौती

अमर सैनी

नोएडा। जिले के 150 से ज्यादा स्कूलों ने फीस समायोजित पर शिक्षा विभाग के नोटिस का जवाब दिया है। इनका कहना है कि इन्होंने कोविड के दौरान ही फीस में 20 प्रतिशत की कटौती की थी। वहीं, कुछ स्कूलों ने कहा है कि उन्होंने नए सत्र के दाखिले के दौरान ही फीस समायोजित की है। इस मामले में ऑल नोएडा पैरेंट्स एसोसिएशन का कहना है, स्कूल विभाग को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। स्कूल 200 करोड़ से ज्यादा की रकम लौटाने को तैयार नहीं हैं। एसोसिएशन की ओर से अभिभावकों से गूगल फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, ताकि स्थिति साफ हो सके।
जिले में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 225 स्कूल हैं। कोरोना के दौरान सत्र 2020-21 में स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया था। बावजूद अभिभावकों से पूरी फीस ली थी। जबकि इस दौरान एक्टिविटी पूरी तरह से बंद रही थी। इसके विरोध में कुछ अभिभावक उच्च न्यायालय चले गए। इस पर उच्च न्यायालय ने स्कूलों को 2020-21 सत्र 15 प्रतिशत शुल्क लौटाने का आदेश दिया। इसके बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को नोटिस भेजकर फीस समायोजित के बारे में पूछा गया था।

कोट
मुश्किल से 15 से 20 स्कूलों ने कोविड के दौरान फीस कम की थी। जो स्कूल कोविड के दौरान फीस कम करने का दावा कर रहे हैं, उनकी लिस्ट एसोसिएशन को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, एसोसिएशन की ओर से अभिभावकों से गूगल फाॅर्म भरवाए जा रहे हैं, इससे स्थिति साफ हो जाएगी कि कितने स्कूलों ने फीस समायोजित की है।

यतेंद्र कसाना, अध्यक्ष, ऑल नोएडा पैरेंट्स एसोसिएशन
————-
150 से ज्यादा स्कूलों की तरफ से जवाब आया है कि उन्होंने कोरोना के दौरान सत्र 2020-21 में फीस में 20 प्रतिशत कटौती की थी। इसके अलावा कई बड़े स्कूलों ने जवाब दिया है कि उन्होंने फीस समायोजित कर दी है। इसका रिव्यू किया जाएगा।
डॉ धर्मवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img