Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा: आटा, दाल, चावल और अन्य सामानों को लेकर घूमेगी मोबाइल वैन, प्रभारी मंत्री और डीएम ने दिखाई हरी झंडी

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा: आटा, दाल, चावल और अन्य सामानों को लेकर घूमेगी मोबाइल वैन, प्रभारी मंत्री और डीएम ने दिखाई हरी झंडी
गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले लोगों की खुशखबरी है। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब सस्ता राशन मिलेगा।

अमर सैनी

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले लोगों की खुशखबरी है। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब सस्ता राशन मिलेगा। शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) ने सेक्टर-51 सामुदायिक केंद्र से शहरवासियों को सस्ते दामों पर आटा, दाल, चावल व अन्य सामान बेचने के लिए अपनी मोबाइल वैन सेवा का शुभारंभ किया। लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह व डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विभिन्न सेक्टरों के लिए मोबाइल वैन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) ने डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन गौतमबुद्ध नगर के माध्यम से महंगाई नियंत्रण के मद्देनजर नोएडा में शहरवासियों को सस्ते दामों पर आटा, दाल, चावल व अन्य सामान बेचने की पहल की। शनिवार को सेक्टर-51 सामुदायिक केंद्र से नोएडा के विभिन्न सेक्टरों के लिए सस्ते दामों पर आटा, दाल व चावल लेकर जाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार लोगों को ख्याल रख रही है। हर तरह से उनकी जरूरतों को पूरा कर रही है। मोबाइल वैन सेवा के जरिए अब लोगों को सस्ता राशन मिल सकेगा। डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन और आरडब्ल्यूए सेक्टर-51 के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में डीडी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह, एमएसएमई अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, विजय रतूड़ी, राजीव कुमार, अनिल प्रकाश रणहोत्रा, एके सरीन, अरविंद शर्मा, गणेश जाटव, गिरिजा सिंह, अनीता सिंह, अंजलि सचदेवा, एमपी सिंह, ललित चौहान, पुनीत शुक्ला, राजेश कुमार सहाय, सुनीता जेटली, उमेश त्यागी, सुनील वाधवा, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें