बुलंदशहर में हाई टेंशन लाइन में आया ट्रक, एक की मौत चार घायल, ग्रामीणों में रोष

बुलंदशहर में हाई टेंशन लाइन में आया ट्रक, एक की मौत चार घायल, ग्रामीणों में रोष

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र में खानपुर-अमरगढ़ पर गुजर रहे ट्रक के ऊपर हाई टेंशन लाइन टच हो गयी। हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए ट्रक में करंट से परिचालक की मौत हो गई। ट्रक चालक सहित तीन अन्य भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह व सीओ दिलीप सिंह पुलिस बाल के साथ मौके पर पहुंच गए। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर भिजवाया। जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व में हुए हादसों को देखते हुए विद्युत विभाग अधिकारियों से मार्ग के ऊपर से गुजर रही लाइन को ऊंची कराई जाने की अनेकों बार मांग करते रहे हैं , लेकिन किशोर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। लापरवाही के चलते विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते लाइन नीचे है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img